Friday, February 6, 2026

एकतरफा प्यार बना युवती के हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार

Date:

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एकतरफा प्यार करना युवती को भारी पड़ा। लगातार फोन से परेशान युवक ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। 16 जनवरी की रात घर में खून से लतपथ रानू साहू (23 साल) का शव मिला। मामला दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके का है।

एकतरफा प्यार जानकारी के मुताबिक राहुल जोगी (26), पेशे से ड्राइवर, और रानू साहू (23 )एक-दूसरे को जानते थे। रानू राहुल से एकतरफा प्यार करती थी और बार-बार उसे फोन कर अपने प्रेम का इजहार करती थी, जिसे राहुल ने ठुकरा दिया। इसके बावजूद रानू लगातार उसे परेशान करती रही।

सूत्रों के अनुसार, 16 जनवरी की देर शाम दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ। विवाद बढऩे पर राहुल अपने घर से धारदार हथियार लेकर रानू के घर गया और हमला कर दिया। रानू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हुआ और हरदीबाजार-दीपका रोड पर खड़ी अपनी ट्रक के पास सो गया। पुलिस ने उसे सोते समय गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद ली

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से आरोपी को पकडऩे में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी राहुल जोगी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

घर में घुसकर युवती की हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...