भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर में लाखों की चोरी 

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट की है, जहां से कुल 5.40 लाख रुपये नकद चोरी होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने इस मामले में मनोज तिवारी के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

          मनोज तिवारीइस संबंध में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने चोरी के लिए डुप्लीकेट चाबियों का इस्तेमाल किया था। प्रमोद पांडे पिछले 20 वर्षों से मनोज तिवारी के मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि घर के एक कमरे में रखी नकदी में से 4.40 लाख रुपये जून 2025 में अलमारी से गायब हो गए थे, लेकिन उस समय चोर की पहचान नहीं हो सकी थी।

          सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान

          चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए दिसंबर 2025 में घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके बाद 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे रिकॉर्ड हुए फुटेज में पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार शर्मा चोरी करते हुए साफ नजर आया। फुटेज में यह भी सामने आया कि उसके पास घर, बेडरूम और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां थीं। बताया जा रहा है कि उस रात आरोपी ने करीब 1 लाख रुपये नकद चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और अंबोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related