कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं एनपीएस ट्रेडर्स योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 15 फरवरी तक विशेष पंजीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये तक है, उन्हें 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन का लाभ प्रदान किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आदेश जारी कर निगम के उपायुक्त पवन वर्मा को योजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें श्रम आयुक्त, कोरबा से समन्वय स्थापित करते हुए शासन के निर्देशानुसार योजना के सफल एवं त्वरित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

