Sunday, February 8, 2026

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 16 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह वैकेंसी कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट के लिए निकाली गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • न्यूनतम 55% अंकों के साथ एमएससी कंप्यूटर साइंस (दो साल का रेगुलर कोर्स), एमसीए (तीन साल का रेगुलर कोर्स), बीई,बीटेक कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी (रेगुलर कोर्स)
  • 10वीं की परीक्षा में हिन्दी/संस्कृत या 12वीं, बीए, एमए में हिन्दी विषय पढ़ा हो।
  • हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET), स्कूल टीचर्स एलिजिबलिटी टेस्ट (STET) क्वालिफाई किया हो।

एज लिमिट 

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 42 साल

सैलरी 

  • 47,600-1,51,100 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
  • इंटरव्यू

फीस 

  • हरियाणा के पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क
  • हरियाण के DSC, OSC, BC-A (नॉन क्रीमी लेयर), BC-B (नॉन क्रीमी लेयर), ESM, EWS हरियाणा की महिला : 250 रुपए
  • हरियाणा के DESM कैंडिडेट्स जो DSC, OSC, BC-A (नॉन क्रीमी लेयर), BC-B (नॉन क्रीमी लेयर), ESM, EWS : 250 रुपए
  • हरियाणा के DESM जनरल और बाकी बचे कैंडिडेट्स : 1000 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न 

स्क्रीनिंग टेस्ट 

  • प्रश्नों की संख्या : 100
  • टोटल मार्क्स : 100
  • निगेटिव मार्किंग : 0.25
  • लैंग्वेज : इंग्लिश
सेक्शनप्रश्नों की संख्या
एजुकेशनल साइकोलॉजी, पेडागॉजी, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, जनरल मेंटल एबिलिटी, कॉम्प्रिहेंशन, लॉजिकल रिजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी, डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग, बेसिक न्यूमरेसी,डाटा इंटरप्रिटेशन एंड क्वेश्चन रिलेटेड टू हिस्ट्री, जियोग्राफी, पॉलिटी, इकोनॉमी एंड कल्चर ऑफ हरियाणा20
संबंधित विषय80
टोटल100

सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 

टोटल मार्क्स150
ड्यूरेशन3 घंटे
लैंग्वेजइंग्लिश
वेटेज87.5%

ऐसे करें आवेदन 

  • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • अगर आपने अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट नहीं किया है, तो पहले New Registration के लिंक पर जाएं।
  • क्रिएट किए हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
  • योग्यता संबंधित सभी जानकारियों की डिटेल्स अपने सर्टिफिकेट्स के मुताबिक भरें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

हरियाणा सिविल सर्विस 2026 नोटिफिकेशन जारी

Share post:

Popular

More like this
Related