केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज रायपुर में लेंगे नक्सलवाद पर बैठक

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि दो महीनों में यह अमित शाह का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है।

          केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहकेंद्रीय गृह मंत्री आज रायपुर के मेफेयर होटल में नक्सलवाद को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के दौरान इंटेलिजेंस इनपुट्स की समीक्षा की जाएगी और छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की तय समयसीमा में अब केवल 51 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की रणनीति को लेकर यह दौरा एक निर्णायक चरण की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन घोषित की थी। इसके बाद से छत्तीसगढ़ समेत अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार सघन अभियान चला रहे हैं।

          पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में भी होंगे शामिल

          दौरान अमित शाह बस्तर में आयोजित पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वे 28 से 30 नवंबर के बीच नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में आयोजित 60वें डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में भी शामिल हो चुके हैं।

          केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी...

              भारत सरकार टकसाल में 94 वैकेंसी, सैलरी 95 हजार से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया गवर्नमेंट मिंट (भारत सरकार टकसाल)...