Sunday, February 8, 2026

कृषक समृद्धि सूचकांकों में बढ़ोत्तरी के लिए सभी विभाग मिशन मोड में करें कार्य : कलेक्टर

Date:

  • कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत कृषक समृद्धि से जुड़े सभी लक्ष्यों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर कुणाल दुदावतकलेक्टर ने आगामी वर्ष के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि जमीनी स्तर पर ठोस और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने कृषि विभाग को सभी पात्र किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण के लक्ष्यों को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही आरएईओ को गांव-गांव में शिविर और किसान चौपाल आयोजित करने और उनका समयबद्ध शेड्यूल तैयार करने का निर्देश दिया गया। चौपालों में आधार एवं भूमि सीडिंग, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, विभागीय योजनाओं के तहत लक्ष्यों की प्राप्ति जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता से पूरा करने का भी निर्देश कलेक्टर ने दिया।

कलेक्टर ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, वर्ष में एक फसल से द्वि-फसल लेने हेतु किसानों को प्रेरित करने और इंटरक्रॉपिंग कृषि जैसे आयल सीड, रामतिल, कोदो, रागी उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन कर अधिक से अधिक किसानों को इससे जोडऩे का भी आह्वान किया। बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत केज कल्चर और तालाब-डबरी निर्माण, पशुपालन विभाग के कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण अभियान, जल संसाधन विभाग के सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं फसलों के सुरक्षित भंडारण के लिए स्टोरेज/कोल्ड स्टोरेज की योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, जल संसाधन, उप पंजीयक सहकारी संस्थान, लीड बैंक मैनेजर, नाबार्ड और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

युवाओं को अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कर स्वरोजगार से जोड़ें : कलेक्टर दुदावत

Share post:

Popular

More like this
Related