टी-20 वर्ल्डकप : करो या मरो का मुकाबला, आज जिम्बाब्वे से भिड़ेगा भारत

      Date:

          चेन्नई (एजेंसी)। टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8 स्टेज के आठवें मैच में आज भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। मुकाबला शाम 7 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होना तय है।

          दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। हारने वाली टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम की राह में अभी भी उम्मीदें जिंदा रहेंगी। हालांकि जीत के बाद टीम को वेस्टइंडीज के परिणाम का भी इंतजार करना होगा। अगर वेस्टइंडीज पहला मैच जीत जाती है, तो भारत के लिए रात का मैच भी चुनौतीपूर्ण साबित होगा। सुपर-8 में दोनों ही टीमों की शुरुआत खराब रही है। भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया, जबकि जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने 107 रन से मात दी।

          इतिहास की बात करें तो भारत और जिम्बाब्वे ने टी-20 फॉर्मेट में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं। इनमें भारत ने 10 और जिम्बाब्वे ने केवल 3 मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2022 में हुई थी, जब सूर्यकुमार यादव की नाबाद फिफ्टी की मदद से भारत ने जीत दर्ज की थी।

          टी-20 वर्ल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              किसानों को खाद-बीज की कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश...