अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

          इस अधिसूचना के तहत अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन दसवीं पास, ट्रेडमेन आठवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन जुलाई/अगस्त 2026 में प्रस्तावित है।

          उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित होती है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार के दलालों या बिचौलियों से सावधान रहें और स्वयं को भ्रमित न होने दें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related