नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत, 1 गंभीर

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे

          जानकारी के अनुसार हादसा ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने रात करीब दो बजे हुई। ट्रेलर (सीजी 11 बीडी 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (सीजी 04 एमक्यू 4220) से आमने-सामने भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर ने पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया और पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान गैस कटर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

          पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे स्कार्पियो चालक

          बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे जो यादव ढाबा में आयोजित शादी की 25वीं सालगिरह के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

          कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे केंदई के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 5 घायल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              किसानों को खाद-बीज की कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश...