Friday, February 27, 2026

शराब घोटाला मामला : केजरीवाल और सिसोदिया सीबीआई केस में बरी

Date:

  • राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को किया डिस्चार्ज

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामला में बड़ी राहत देते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई के मामले में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोप सिद्ध नहीं होते।

शराब घोटाला मामला

इस प्रकरण में सीबीआई ने कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। फैसले के बाद कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से उन पर और उनकी पार्टी पर लगातार शराब घोटाले के आरोप लगाए जाते रहे, लेकिन अदालत के फैसले ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया और कहा कि सत्य की जीत हुई है।

राजनीतिक साजिश के तहत बनाया गया मामला

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि यह मामला एक राजनीतिक साजिश के तहत बनाया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के उद्देश्य से उसके प्रमुख नेताओं को जेल भेजा गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्ता के लिए इस प्रकार की कार्रवाई देश और संविधान के हित में नहीं है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि अच्छे काम के आधार पर सत्ता में आइए, झूठे मामलों के सहारे नहीं। इस दौरान केजरीवाल भावुक होकर रो पड़े, जिन्हें पास खड़े मनीष सिसोदिया ने संभाला।

संविधान पर जताया गर्व

वहीं मनीष सिसोदिया ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें देश के संविधान और उसके निर्माताओं पर गर्व है। उन्होंने विशेष रूप से भीमराव रामजी अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि सच की एक बार फिर जीत हुई है। मामले में अदालत के फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Share post:

Popular

More like this
Related

पत्रकार से मारपीट, 3 के खिलाफ एफआईआर

सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। अंबिकापुर में प्राइवेट लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के...