Friday, February 27, 2026

किसानों की समृद्धि से साकार होगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री

Date:

होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं ने जताया आभार

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में प्रदेशभर से आए किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार जताया। इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी व्यवस्था लागू होने से किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होने लगा, जिससे उन्हें महाजनों के ऊंचे ब्याज से राहत मिली। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा भी मिल रही है तथा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंच रहा है, जिससे सिंचित रकबा लगातार बढ़ रहा है।

https://dprcg.gov.in/post/1772182063/The-dream-of-a-developed-India-will-be-realised-only-through-the-prosperity-and-well-being-of-farmers-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने घोषणा की कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया जाएगा और प्रदेश के सभी विकासखंडों में इसे उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेशभर से आए किसान उपस्थित थे

अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा पहुँच कर मुख्यमंत्री ने गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Share post:

Popular

More like this
Related

पत्रकार से मारपीट, 3 के खिलाफ एफआईआर

सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। अंबिकापुर में प्राइवेट लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के...