विधानसभा में 120 सरेंडर नक्सलियों ने देखा कार्यवाही

      Date:

      • झीरम हमले के मास्टरमाइंड चैतू और 1 करोड़ का इनामी रुपेश भी पहुंचे

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज सरेंडर किए गए 120 नक्सलियों ने विशेष रूप से चल रही कार्यवाही देखी। इस दौरान 2013 में झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड चैतू उर्फ श्याम दादा और 1 करोड़ रुपए का इनामी पूर्व नक्सली रुपेश भी शामिल था।

          छत्तीसगढ़ विधानसभा

          सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात ये सभी नक्सली उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पर डिनर के लिए भी पहुंचे थे। वहीं, सदन में आज सत्ता पक्ष के विधायकों ने किसानों की ट्रेनिंग खर्च और परीक्षा में नकल जैसे मामलों पर अपने ही सरकार से जवाब मांगा। विपक्ष ने विकास कार्यों की स्वीकृति की मांग की। वित्त मंत्री के जवाब के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सरेंडर किए गए नक्सलियों में कई पूर्व लीडर भी शामिल हैं। चैतू ने तीन महीने पहले ही जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया था। वहीं, सतीश उर्फ रुपेश जो सेंट्रल कमेटी के सदस्य थे, उन्होंने 210 साथियों के साथ जगदलपुर में सरेंडर किया था। रुपेश पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

          सदन के बाहर मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों ने सरेंडर नक्सलियों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका स्वागत किया। यह कदम राज्य सरकार की नक्सलवाद समाप्ति और पुनर्वास नीति के तहत एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              BCCI का फैसला, अजित अगरकर 2027 वर्ल्ड कप तक संभालेंगे चयन की कमान

              मुंबई (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम...