Friday, February 27, 2026

गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया फॉरेस्ट गार्ड, युवकों ने पहले पीटा, फिर कराया डांस

Date:

सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुछ युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया और मोबाइल पर गाना बजाकर उनसे डांस करवाया। उसके बाद युवकों ने गर्लफ्रेंड के सामने ही उनकी जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बुधराम पैकरा देवनगर बीट में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि दोनों देवनगर नर्सरी में बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ युवक वहां पहुंच गए और उन्हें पकड़ लिया। युवकों ने मोबाइल में गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करवाया। ठीक से डांस न करने पर उन्हें फटकारा और बाद में गर्लफ्रेंड के सामने ही डंडे और बेल्ट से पीटा। मारपीट के बाद युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को वहां से भगा दिया और उनकी गर्लफ्रेंड को सुरक्षित घर भेज दिया।

शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

मामले में सूरजपुर के एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है, लेकिन फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है और मामले पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

पत्रकार से मारपीट, 3 के खिलाफ एफआईआर

सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। अंबिकापुर में प्राइवेट लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के...