Sunday, March 1, 2026

कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न, ग्रामीणों ने दिया समर्थन

Date:

  • हजारों लोगों को नौकरी व स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बरपाली तहसील में स्थित कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपीएल) के 1600 मेगावाट क्षमता विस्तार के प्रस्ताव के लिए आयोजित जनसुनवाई बड़ी सफलता के साथ संपन्न हुई। यह जनसुनवाई सरगबूंदिया स्थित शासकीय स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

कोरबा पॉवर लिमिटेड

जनसुनवाई में पीठासीन अधिकारी के रूप में कोरबा के अतिरिक्त कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर साहू, एसडीएम सरोज कुमार महिलांगे और कार्यपालक अभियंता प्रसन्ना सोनकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अदाणी पॉवर लिमिटेड से परियोजना प्रमुख आर एन शुक्ला ने केपील परियोजना की तकनीकी और सामाजिक पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जनसुनवाई में बरपाली तहसील के खोड्डल, पताड़ी, सरगबूंदिया, पहंदा, बरीडीह, तिलकेजा सहित कुल 12 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से क्षेत्रीय विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को लेकर अपने सुझाव और मांगें रखीं। पीठासीन अधिकारी ने इन सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति में इन मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया। विशेष रूप से यह उल्लेखनीय है कि उपस्थित ग्रामीणों में से लगभग 95 प्रतिशत लोगों ने केपील की 800 मेगावाट की दो इकाइयों के विस्तार का समर्थन किया।

कोरबा पॉवर लिमिटेड

जनसुनवाई में उपस्थित सरपंचों में ग्राम पताड़ी के प्रधान सिंह ठाकुर, ग्राम पहंदा की संगीता कंवर, सरगबूंदिया के अश्वनी कुमार तंवर, ढनढ़ऩी के कन्हैय्या बिंझवार, खोड्डल की निकिता सिंह, बरीडीह की रिंकी कंवर, कटबितला की अचला कंवर, ग्राम अखरापाली की गीता बाई मांझी, उरगा की ललिता बाई जगत और बरपाली के भुनेश्वर बिंझवार शामिल थे। इसके अतिरिक्त तिलकेजा के किशन साव, भाजपा अखरापाली की जनपद सदस्य कमलेश्वरी कंवर व अजय कंवर, कटबितला के पूर्व अध्यक्ष और अग्रवाल समाज के अध्यक्ष किशन अग्रवाल, भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव तथा भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि परियोजना से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलेंगे, हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। रिसदिहापारा की भारती कुर्रे ने कहा कि कोरबा पॉवर लिमिटेड के आने से गांव में विकास की गति तेज हो गई है। सड़कें सोलर लाइट से रोशन हुई हैं, और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को बैग, कापी और जेमेट्री बॉक्स वितरित किए गए हैं। ग्राम पहंदा की सरपंच संगीता कंवर ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक पहल से स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्र में ग्रामीणों को व्यापक लाभ मिल रहा है।

विकास के खुलेंगे नए आयाम

जनसुनवाई के अंत में अदाणी पॉवर लिमिटेड के प्रोजेक्ट प्रमुख सीवी के प्रसाद ने कहा कि परियोजना के आने से जहां रोजगार सृजन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा तो वहीं सामाजिक सरोकारों के जरिए ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास के नए आयाम खुलेंगे। अदानी पॉवर क्षेत्र में रोजगारोन्मुख, विकासात्मक तथा ग्रामों के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनसुनवाई में कंपनी की पक्ष में अपने विचार रखने उपस्थित सभी ग्रामीणजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, हितधारकों, तथा जनसुनवाई के आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

ग्रामीणों मे उत्साह व खुशी

अदाणी पॉवर लिमिटेड की कोरबा जिले के बरपाली तहसील में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड में सब क्रिटिकल तकनीक की 300 मेगावाट की दो इकाइयां अर्थात कुल 600 मेगावाट की क्षमता विगत पंद्रह सालों से संचालित है। जिसके सामाजिक सराकारों के तहत आसपास के करीब 25000 से अधिक जनसंख्या वाले 12 से अधिक ग्रामों में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। जन सुनवाई के सफल होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहीर की।

अदाणी फाउंडेशन की पहल : सोलर हाई मॉस्ट लाइटों से बाजार व चौक-चौराहे जगमगाए

Share post:

Popular

More like this
Related