इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन एयरफोर्स ने अविवाहित महिला और पुरुष युवाओं के लिए अग्निवीर वायु INTAKE 01/27 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन की है। जिन उम्मीदवारों ने 1 फरवरी तक अग्निवीर वायु के लिए फॉर्म नहीं भरा था, वे ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम 30-31 मार्च 2026 को होगा।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • इंटरमीडिएट (12वीं) मैथ्स, फिजिक्स और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ
          • या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
          • या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।

          एज लिमिट 

          • अधिकतम 22 साल
          • आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
          • आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमानुसार दी जाएगी।

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • लिखित परीक्षा
          • पीएसटी/पीईटी
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
          • मेडिकल टेस्ट
          • मेरिट लिस्ट

          सैलरी 

          • पहले साल : 30,000
          • दूसरे साल : 33,000
          • तीसरे साल : 36,500
          • चौथे साल : 40, 000

          एग्जाम पैटर्न 

          • एग्जाम मोड : ऑनलाइन
          • टाइप : ऑब्जेक्टिव
          • सब्जेक्ट : इंग्लिश, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, रीजनिंग एंड जनरल अवेयरनेस

          जॉब रोल 

          • एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस
          • टेक्निकल ऑपरेशन्स
          • सिक्योरिटी ड्यूटीज
          • लॉजिस्टिक सपोर्ट
          • एयर बेस ऑपरेशन्स

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
          • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
          • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
          • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
          • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          अग्निवीर वायु भर्ती 2027 के लिए आवेदन शुरू

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आरटीई बच्चों से काम करवाना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राचार्य को पद से हटाया

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिंवा की प्राचार्य...