मंत्री लखनलाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

      Date:

      • जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिए निर्देश

      • सेवा संकल्प अभियान की सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में : कलेक्टर

      • जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के अभियान को जनभागीदारी के साथ भव्य और व्यापक स्वरूप देने के निर्देश दिए।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के सभी कार्यक्रम तय तिथियों के अनुसार समय पर हों और जिला मुख्यालय से लेकर जनपद पंचायत, तहसील, नगर पंचायत, कस्बों और ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी आयोजन किए जाएं। उन्होंने अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की प्रेरक कहानियों को सेवा की कहानी के रूप में आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले में अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं तथा सभी कार्यक्रमों की तिथिवार रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अभियान के सुचारू संचालन के लिए विभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए समन्वय स्थापित किया जा रहा है। बैठक में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, गोपाल मोदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, कटघोरा वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

          17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया से होगा शुभारंभ

          अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगा। कोरबा शहर के घंटाघर चौक में मुख्य आयोजन किया जाएगा, जहां 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। पूरे जिले में 5 लाख से अधिक दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। शासकीय कार्यालयों, योजनाओं के हितग्राहियों के घरों, प्रमुख चौक-चौराहों सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों से दीप प्रज्वलित करने की अपील की जाएगी।

          बच्चों की रचनात्मकता से दिखेगा विकसित भारत का सपना

          18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत पहल के तहत विकसित भारत की कल्पना और प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं चार चरणों में आयोजित होंगी। बच्चों की रचनात्मक कृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच ‘नमो सेवा अनकही कहानियां के तहत नुक्कड़ नाटक एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे। इनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलाव की जानकारी सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

          आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा आंगन मिलन सेवा

          26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा आयोजित होगी। इसमें माताओं और बच्चों की सहभागिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने, हितग्राहियों को योजनाओं से जोडऩे और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।

          स्वच्छता से लेकर नवाचार तक होंगे आयोजन

          23 से 25 सितंबर तक सेवा मेरा योगदान के तहत नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं को सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। नदी एवं घाटों की स्वच्छता सहित जनहित के कार्यों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों और आम नागरिकों की भागीदारी होगी। अभियान के दौरान सेवा ज्योति यात्रा विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जन सेवा संकल्प, रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल, राष्ट्रीय नवाचार चुनौती तथा जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से संसद जैसी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रशासन का लक्ष्य अभियान को जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ जनअभियान का स्वरूप देना है।

          कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाने सभी मिलकर करें प्रयास : मंत्री लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related