टी-20 वर्ल्डकप : भारत फाइनल में, मुख्यमंत्री साय सहित कई नेताओं ने दी बधाई

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। टी-20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया की इस जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने खुशी जताते हुए टीम को बधाई दी है।

          टी-20 वर्ल्डकप

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर भव्य अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया है। टीम के सभी खिलाडिय़ों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और खेल कौशल का परिचय देते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक मैच की नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने फाइनल मुकाबले के लिए टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

          पूरी टीम ने किया शानदार प्रदर्शन : उपमुख्यमंत्री शर्मा

          डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी, जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी, हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और अक्षर पटेल की शानदार फील्डिंग की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने एकजुट होकर अद्भुत खेल दिखाया और जीत को यादगार बना दिया।

          टीम इंडिया अद्भुत प्रदर्शन : वित्त मंत्री चौधरी

          वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक्स पर लिखा कि भारतीय टीम टी-20 विश्व कप जीतने से अब केवल एक कदम दूर है। टीम ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए फाइनल मुकाबले के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

          रोमांचक रहा मुकाबला : भूपेश बघेल

          पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा के शानदार कैच, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के अंतिम ओवरों की बेहतरीन गेंदबाजी तथा शिवम दुबे के सधे हुए ओवर ने जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्रिकेट प्रेमियों को भी बधाई दी।

          टी-20 वर्ल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आरटीई बच्चों से काम करवाना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राचार्य को पद से हटाया

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिंवा की प्राचार्य...