पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कसा तंज : बोले- पीएम मोदी व अमित शाह के राजनीति में फंसे नितीश

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नितीश कुमार के राज्यसभा जाने और उनकी राजनीतिक स्थिति को लेकर तंज कसा है। साथ ही प्रदेश में धान खरीदी, राज्यपाल की बैठकों और कानून व्यवस्था पर भी गंभीर आरोप लगाए।

          पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

          पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव के समय नितीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने से इनकार किया गया था, लेकिन वे पुराने खिलाड़ी हैं। दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बावजूद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की राजनीति की चाल में फंस गए। नितीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया और जीत भी हासिल हुई, लेकिन बाद में उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया गया।

          वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की धान खरीदी नीति को लेकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि धान में जितनी सुखत आएगी, उतनी ही खरीदी होगी, जिससे किसानों को धान में पानी डालना पड़ रहा है। बघेल ने बेमेतरा जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि सबसे कम बारिश वहीं हुई, जबकि महासमुंद और बेमेतरा में सबसे ज्यादा धान खरीदी गई। यह बताता है कि विष्णुदेव के सुशासन में सब कुछ संभव है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल की बैठकें भी जमीन पर असर नहीं डाल रही हैं। राज्यपाल ने सभी जिलों में जाकर बैठकें लीं, लेकिन धान खरीदी की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा। यह किसानों और ग्रामीण जनता के लिए चिंता का विषय है।

          कानून व्यवस्था पर कड़ा हमला

          भूपेश बघेल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि होली के दिन भी चाकूबाजी, घरों में घुसकर मारपीट और हत्या जैसी घटनाएं हुईं। पुलिस की वर्दी तक फाड़ी जा रही है और प्रशासन नियंत्रण खो चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि शराब की दुकानें खुली रहतीं, तो स्थिति और भी खराब हो सकती थी।

          गृह मंत्री और कमिश्नर प्रणाली पर तंज

          पूर्व मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें शर्म है तो इस्तीफा दे देना चाहिए। न तो कवर्धा संभल रहा है और न ही पूरे प्रदेश की सुरक्षा। उन्होंने कमिश्नर प्रणाली को लेकर भी तंज किया और कहा कि ढोल पीट-पीटकर कहा गया था कि इससे बड़ा सुधार आएगा, लेकिन अब तक कोई बदलाव दिखाई नहीं दे रहा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आरटीई बच्चों से काम करवाना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राचार्य को पद से हटाया

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिंवा की प्राचार्य...