आरटीई बच्चों से काम करवाना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राचार्य को पद से हटाया

      Date:

      सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिंवा की प्राचार्य विधु शर्मा को गरीब बच्चों से स्कूल में रंगाई-पुताई और निर्माण कार्य करवाने के आरोपों के बाद कलेक्टर एस. जयवर्धने ने उनके पद से हटा दिया है। मामला तब सामने आया जब बच्चों का स्कूल में मजदूरी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

          कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए 23 फरवरी को तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। जांच कमेटी में सहायक संचालक लता बेक, बीईओ सूरजपुर हरेंद्र सिंह और सेजेस जयनगर की प्राचार्य पुष्पा राय शामिल थीं। टीम ने बच्चों, उनके अभिभावकों और स्कूल प्राचार्य के बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो वर्तमान का नहीं था, बल्कि स्वच्छता पखवाड़े और जोन स्तरीय खोखो खेल आयोजन के दौरान छात्रों से करवाए गए काम का था। हालांकि, अभिभावकों ने प्राचार्य पर दुर्व्यवहार और बच्चों से कार्य करवाने के आरोप लगाए। इसके बाद कलेक्टर ने विधु शर्मा को प्राचार्य के पद से हटा दिया।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय और बिलासपुर हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया था। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने शिक्षा सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र देने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट और कार्यवाही के दस्तावेज़ स्कूल शिक्षा सचिव द्वारा हाईकोर्ट में प्रस्तुत किए जाएंगे, वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

          आरटीई छात्रों से श्रमदान के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बिलासपुर से दिल्ली के लिए नाइट फ्लाइट शुरू, 3 मई से मिलेगी सीधी उड़ान सुविधा

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से अब...