घरेलू सिलेंडर 60 व कॉमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए हुआ महँगा

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 913 रुपए का मिलेगा, जो पहले 853 रुपए में उपलब्ध था। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए का इजाफा हुआ है और यह अब 1883 रुपए का हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं।

          एलपीजी सिलेंडर

          इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा किया था, यानी यह बढ़ोतरी करीब एक साल बाद हुई है। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे। सरकार ने गैस के दाम बढ़ाने का यह फैसला ऐसे समय में किया है जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव के कारण देश में गैस की किल्लत की आशंका जताई गई है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने 5 मार्च को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए सभी तेल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया।

          आदेश में कहा गया कि रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी और सभी कंपनियों को प्रोपेन व ब्यूटेन की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों को करनी होगी। इस योजना में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के गैस सिलेंडर की सप्लाई मिलती रहे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महतारी गौरव वर्ष : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़...

              लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक व 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस

              राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की हुई मासिक समीक्षा बैठक कोरबा...