रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इसे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।
इस भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 महीने से लेकर 21 वर्ष तक के युवा आवेदन के पात्र हैं। अलग-अलग पदों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक या डिप्लोमा तक निर्धारित की गई है। युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने ब्लॉक स्तर पर सहायता की व्यवस्था की है।
ब्लॉक स्तर पर मिलेगी आवेदन में मदद
अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस भर्ती प्रक्रिया का लाभ उठाएं।
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की निकली भर्ती

