हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का संचालन बहाल, मेगा ब्लॉक कार्य पूरा होने के बाद रेलवे का निर्णय

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक के कारण रद्द की गई हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस के संचालन को फिर से बहाल कर दिया है। अब यह ट्रेन पूर्व निर्धारित सभी तिथियों पर अपने नियमित समयानुसार संचालित होगी।

          रेलवे के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल-धारुआडीही रेलखंड में ट्रैक अनुरक्षण एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। इसी कारण ट्रेन को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद रेलवे ने रद्दीकरण आदेश वापस लेते हुए ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है।

          इन तिथियों पर चलेगी ट्रेन

          • गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 8 एवं 15 अक्टूबर तथा 5 एवं 12 नवंबर को हैदराबाद से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी।
          • गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 11 एवं 18 अक्टूबर तथा 8 एवं 15 नवंबर को रक्सौल से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।
          • रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related