धीवर समाज की भव्य शोभायात्रा व झांकी 23 मार्च को

      Date:

      • भोजपुर चांपा में होगा आयोजन, कई जनप्रतिनिधि रहेंगे शामिल

          चांपा (AkhandBharatHNKP.Com)। नवयुवक धीवर समाज भोजपुर चांपा द्वारा 23 मार्च को गुहा निषाद राज जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं झांकी प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श नगर भोजपुर (पीआईएल रोड, अक्षय धीवर के घर के पास) में किया जाएगा।

          धीवर समाज

          समाज के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष भी गुहा निषाद राज जयंती का आयोजन भोजपुर धीवर समाज द्वारा बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया था। इस वर्ष जयंती के दूसरे आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू तथा जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर के संरक्षक आर.एल. धीवर, अध्यक्ष देवव्रत भीष्म (संजू), महासचिव वेदप्रकाश धीवर, कोषाध्यक्ष महावीर धीवर, जनपद पंचायत नवागढ़ सभापति अखिलेश भीष्म सहित कई जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे।

          निकाली जाएगी शोभायात्रा

          कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे प्रभु श्रीराम के बाल सखा और अनन्य भक्त महाराजा गुहा निषाद राज के तैलचित्र की पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद समलेश्वरी मंदिर भोजपुर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो थाना चौक, मोदी चौक, सदर बाजार और कदम चौक होते हुए आदर्श नगर भोजपुर पहुंचेगी। यहां अतिथियों का स्वागत, उद्बोधन और सामूहिक भोग-भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

          कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

          कार्यक्रम की अध्यक्षता नवयुवक धीवर समाज भोजपुर समिति द्वारा किया जायेगा कार्यक्रम को सफल बनाने नवयुवक धीवर समाज भोजपुर के पदाधिकारी एवं सदस्यगण ग्राम प्रमुख कृष्ण कुमार धीवर, कोषाध्यक्ष अक्षय धीवर, शांतिलाल धीवर, श्यामलाल धीवर, मिथिलेश धीवर, राजू धीवर, अनिल धीवर, टीकाराम धीवर, मोहित धीवर, बलिराम धीवर, मनीष धीवर, बाबूल धीवर, मनभावन धीवर, सेवक धीवर एवं भोजपुर धीवर समाज के स्वजातीय बंधुगण जुटे हुए हैं।
          आयोजन में समाज के इतिहास, गौरव और एकता को प्रदर्शित करने के साथ सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक मजबूती पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम सम्बंधित जानकारी हेतु स्वजातीय बंधुगण मो. न. 9827361538, 9752835820, 9893731259, 9522776605 पर संपर्क कर सकते हैं !!

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट ने फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार की नियुक्ति को दिया अवैध करार

              बिलासपुर  (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस पीपी साहू ने...