रायगढ़ के तमनार में मिली अफीम की खेती, 15 दिन के भीतर चौथा मामला

      Date:

      रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट में करीब डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

          पुलिस के अनुसार, यह खेती झारखंड के एक व्यक्ति के जरिए कराई जा रही थी। आमाघाट के किसान से तरबूज और ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया गया था, लेकिन वहां अफीम उगाई जा रही थी। इस मामले में झारखंड का रहने वाला आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि यह प्रदेश में पिछले 15 दिनों में अफीम की पकड़ी गई चौथी खेती है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग में, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी में और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई थी।

          दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब त्रिपुरी में अफीम की खेती, यहां झारखंड कनेक्शन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              धमतरी से 80 छात्र हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित

              धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। धमतरी जिले के 80 छात्रों का सत्र 2026-27...