धुरंधर -2 का तूफान : दुनियाभर में कमाए 5 सौ करोड़, पुष्पा-2 को छोड़ा पीछे

      Date:

      मुंबई (एजेंसी)। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। फिल्म ने अकेले शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि पेड प्रीव्यू सहित पहले तीन दिनों में कुल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपए पहुंच गया।

          धुरंधर 2

          फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अब तक दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। विदेशों में फिल्म ने करीब 96.50 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके चलते दुनियाभर का कुल कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। तीसरे दिन 20,917 शोज में फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 81.6 प्रतिशत रही। हिंदी वर्जन ने 105 करोड़ रुपए कमाए, जबकि तेलुगु में 5 करोड़ और तमिल में 2.95 करोड़ का कलेक्शन हुआ। धुरंधर 2 अब हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में पहले शनिवार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इससे पहले अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 73.50 करोड़, जवान ने 68.72 करोड़, एनिमल ने 58.37 करोड़ और पठान ने 51.50 करोड़ रुपए कमाए थे।

          अन्य फिल्मों के पहले शनिवार की कमाई इस प्रकार रही

          • बाहुबली 2 : 40.50 करोड़
          • केजीएफ चैप्टर 2 : 40 करोड़
          • स्त्री 2 : 43.85 करोड़
          • गदर 2 : 43.08 करोड़
          • संजू : 38.60 करोड़
          • दंगल : 33.93 करोड़
          • धुरंधर (पहला भाग) : 32 करोड़
          • आरआरआर : 24 करोड़

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...