तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौके पर मौत

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

          घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेंजरा बाइपास की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान कृष्णा दास (22) निवासी ग्राम घुंचापुर और बिहारी लाल यादव (24) निवासी साखो गांव के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी कार्य से कटघोरा गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे दूर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 को, 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल

              जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परिवहन आरक्षक...

              बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बालको क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...