जनदर्शन में 113 आवेदन प्राप्त, बिजली बिल सुधार की समस्याओं से राहत दिलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          जनदर्शन

          जनदर्शन के दौरान सरईसिंगार निवासी प्रकाश चंद्र साहू ने अपने 14 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश कुमार साहू के लिए पेंशन और व्हीलचेयर की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को यश के बेहतर उपचार की व्यवस्था करने और संबंधित योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए भी कहा। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग ने यश कुमार को व्हीलचेयर प्रदान कर दी।

          कार्यक्रम में संतोष कुमार, सामरत यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार की मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग को शिविर आयोजित कर शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार आमजन को राहत देने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम खोड्डल की महिलाओं ने उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारी को जांच दल गठित कर विस्तृत जांच करने तथा शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

          विभिन्न समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

          जनदर्शन में अवैध कब्जा, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा मजदूरी भुगतान, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा, सीमांकन और मानदेय भुगतान सहित कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी मामलों में त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

          कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनसमस्याएं, रोगियों को स्वास्थ्य सहायता दिलाने दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दर्री-जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र तिवारी बने अध्यक्ष

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री-जमनीपाली ने नई कार्यकारिणी की...

              छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, धर्मांतरण पर होगी उम्रकैद की सजा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य से संबंधित नया कानून...