गेवरा रोड – कोरबा से चलने वाली ट्रेन 11 से 27 अप्रैल तक निरस्त

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर रेलवे जोन के अंतर्गत 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तिथियों में 10 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इन ट्रेनों के रद्द रहने से बिलासपुर और रायपुर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में वे सेवाएं भी शामिल हैं, जो रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड से बिलासपुर व रायपुर के बीच नियमित रूप से चलती हैं। ऐसे में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, खासकर कामकाजी लोगों और छात्रों को अधिक दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।

          बिलासपुर रेलवे

          समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

          ग्रीष्मकालीन सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया है। पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 27 मई तक 15-15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 03253 पटना से प्रत्येक सोमवार और बुधवार को रवाना होगी, जबकि वापसी में 03254 और 03255 निर्धारित दिनों में चर्लपल्ली से चलेगी। 22 कोच वाली यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी क्रम में तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन भी 13 अप्रैल से संचालित होगी। यह ट्रेन कुल 7 फेरों के लिए चलाई जाएगी और बिलासपुर जोन के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव देगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में सुविधा होगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एनटीपीसी में ठेका मजदूरों की हड़ताल, काम ठप

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एनटीपीसी प्लांट में ठेका मजदूरों ने बुधवार...