लेबनान पर इजराइल का बड़ा हमला: 254 की मौत, 1100 से ज्यादा घायल, सीजफायर पर बढ़ा तनाव

      Date:

      वॉशिंगटन डीसी (एजेंसी)। इजराइल की सेना ने बुधवार को लेबनान पर सैकड़ों मिसाइलों से बड़ा हमला किया, जिसमें 254 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1,165 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले के बाद लेबनान में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।

          इजराइल

          यह एयर स्ट्राइक बेरूत, बेक्का वैली, माउंट लेबनान, सैदोन और दक्षिणी इलाकों के कई गांवों में की गई। इजराइली सेना के मुताबिक, यह 2 मार्च से शुरू सैन्य अभियान के बाद अब तक का सबसे बड़ा हमला है, जिसमें हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर का ऐलान किया गया था, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान इस सीजफायर का हिस्सा नहीं है, जबकि मध्यस्थ पाकिस्तान का दावा है कि इसमें लेबनान भी शामिल है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी लेबनान को इस समझौते से अलग बताया। दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर दोहरी नीति का आरोप लगाया है।

          होर्मुज पर ईरान का नया दांव

          इस बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर प्रति बैरल 1 डॉलर टोल लगाने की योजना बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में लिया जाएगा और जहाजों को पहले अपने कार्गो की जानकारी देना अनिवार्य होगा। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय तनाव पर असर पडऩे की आशंका जताई जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 को, 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल

              जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परिवहन आरक्षक...

              बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बालको क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...