इग्नू दीक्षांत समारोह में कोरबा की लक्ष्मी राव को मिला गोल्ड मेडल

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली से सुबह 10:30 बजे हुआ, जिसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन दिया।

          इस अवसर पर कोरबा जिले की प्रतिभावान छात्रा के. लक्ष्मी राव ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया। उन्हें मास्टर ऑफ ज्योतिष विषय में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल एवं इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. गौड़ा राजेन्द्र के करकमलों से प्रदान किया गया। समारोह में प्रदेशभर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 1152 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

          के. लक्ष्मी राव वर्तमान में स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय, एनसीडीसी कोरबा में संस्कृत विषय की व्याख्याता के रूप में सेवाएं दे रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 को, 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल

              जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परिवहन आरक्षक...

              बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बालको क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...