ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालको की नई कार्यकारिणी घोषित, विजय जायसवाल बने कोषाध्यक्ष

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बालको-दर्री जमनीपाली क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बालको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी ने जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत के मार्गदर्शन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु के अनुमोदन के बाद नई टीम की घोषणा की।

          नई कार्यकारिणी में विजय जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर आर.के. नामदेव, जगन्नाथ थवाईत, रेशम दास मानिकपुरी, चंद्रमणी यादव, पूर्व पार्षद गंगाराम भारद्वाज एवं श्रीकांत मांझी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महामंत्री के रूप में राजीव शर्मा, मनोज अनंत, मुख्तार अली, मिथलेश चंद्रा, सायदा खान, नितिन चंदेल, प्रमोद डिगस्कर और रूपम नामदेव को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर मोहित दास महंत, क्रांति बरेठ, शशि पटेल, अनिल सिंह, दाताराम आदित्य, कल्लू मोहब्बत, रोहित नामदेव, परितोष सिंह, धनेश्वरी चौहान एवं सुभदा गौंड को स्थान दिया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता व्यास नारायण कंवर, शैलेष चौहान, काजल चौहान, सुधा गुप्ता, प्रेरणा कैवर्त एवं सुशीला साहू को भी कार्यकारिणी में शामिल कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

          ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी ने कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

          दर्री-जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र तिवारी बने अध्यक्ष

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 को, 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल

              जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परिवहन आरक्षक...

              बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बालको क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...