वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ी कार्रवाई : चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 8 पर एफआईआर

      Date:

      सक्ती (AkhandBharatHNKP.Com)। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल सहित कुल आठ अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत मामला कायम किया गया है।

          वेदांता पावर प्लांट

          हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत

          गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्लांट में हुए बॉयलर विस्फोट में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 घायल मजदूरों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार मृतकों में पांच मजदूर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जबकि 15 अन्य मजदूर विभिन्न राज्यों से रोजी-रोटी कमाने यहां आए थे। हादसे के बाद से प्रशासन और पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है।

          सभी पहलुओं की जांच जारी

          एसपी ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूरों का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

          वेदांता पावर प्लांट हादसा : अपनों को ढूंढने रातभर भटकते रहे परिजन, मृतकों की संख्या 20 पहुंची, 16 घायलों का इलाज जारी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related