पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में 660 भर्ती, 20 अप्रैल से आवेदन शुरू

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने 660 नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में जूनियर ऑफिसर ट्रेनी, डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.powergrid.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          डीटीई (इलेक्ट्रिकल):

          • इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
          • इसमें सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए कम से कम 70% अंक और एससी,एसटी,पीडब्ल्यूडी के लिए पासिंग मार्क्स जरूरी हैं।

          डीटीसी (सिविल)

          • सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का रेग्यलूर डिप्लोमा।
          • इसमें सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस के लिए : न्यूनतम 70% अंक
          • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए : पासिंग मार्क्स जरूरी।

          डीटीएस (सर्वे)

          • सिविल इंजीनियरिंग या सर्वेइंग इंजीनियर में कम से कम 70% के साथ 3 साल का रेग्यूलर डिप्लोमा।

          जेओटी (HR)

          • बीबीए, बीबीएम, बीबीएस में 3 साल की ग्रेजुएशन डिग्री।
          • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए : न्यूनतम 60% अंक जरूरी

          जेओटी (F&A)

          • सीए या सीएमए इंटरमीडिएट (Inter) पास होना चाहिए।

          जेटीटी (Survey)

          • सर्वेयर ट्रेड में 2 साल का रेग्यूलर ITI कोर्स किया होना चाहिए।

          एज लिमिट 

          • जनरल, ईडब्ल्यूएस : अधिकतम 27 साल
          • ओबीसी : 3 साल की छूट
          • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
          • पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट

          फीस 

          • सामान्य, ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस :
          • DTE/JOT के लिए : 300 रुपए
          • जेटीटी : 200 रुपए
          • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक : नि:शुल्क

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
          • कंप्यूटर स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट
          • मेडिकल एग्जाम

          सैलरी 

          • 21 हजार रुपए प्रतिमाह
          • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

          एग्जाम पैटर्न 

          • प्रश्नों की संख्या : 100
          • कुल अंक : 100
          • ड्यूरेशन : 2 घंटे
          सब्जेक्टप्रश्नों की संख्याअंकड्यूरेशन
          टेक्निकल/प्रोफेशनल120120
          एप्टीट्यूड5050
          टोटल1701702 घंटे

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट powergrid.in पर जाएं।
          • भर्ती सेक्शन में जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
          • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
          • लॉग इन के बाद फॉर्म भरें।
          • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • फॉर्म सब्मिट कर दें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू

              मनेन्द्रगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत खिरकी...