बंगाल चुनाव में वोटरों की घर वापसी आसान, बिलासपुर जोन से गुजरेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें, रद्द ट्रेनों की वापसी

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही रेलवे ने यात्रियों और मतदाताओं की आवाजाही को देखते हुए बड़ी तैयारी की है। बिलासपुर रेल मंडल से होकर कुल 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें कुछ ट्रेनों को समर स्पेशल के नाम पर पहले ही शुरू किया जा चुका है, जबकि अधिकांश ट्रेनें मतदान से 2 से 4 दिन पहले चलाई जाएंगी।

          पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

          हालांकि रेलवे ने इन ट्रेनों को सीधे तौर पर चुनाव से नहीं जोड़ा है, लेकिन उनकी टाइमिंग और रूट को देखते हुए इसे चुनावी जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है। बड़ी संख्या में बंगाल के लोग रोजगार के लिए अन्य राज्यों में रहते हैं, ऐसे में रेलवे की यह व्यवस्था खास मानी जा रही है। चुनावी माहौल के बीच रेलवे ने कुछ रद्द ट्रेनों को भी बहाल कर दिया है। गोंदिया में वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य के कारण शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को 24 अप्रैल तक रद्द किया गया था, लेकिन मतदान से पहले इसे फिर से शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही शालीमार-इतवारी के बीच नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई है।

          लेट चलने वाली ट्रेनें अब राइट टाइम

          बिलासपुर जोन से गुजरने वाली कई ट्रेनें अब तय समय पर पहुंचने लगी हैं। हावड़ा रूट, जो लंबे समय से देरी के लिए बदनाम था, वहां पिछले कुछ दिनों से ट्रेनें अचानक समय पर चल रही हैं। इसे भी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

          इन रूटों पर खास फोकस

          रेलवे ने उन इलाकों पर विशेष ध्यान दिया है, जहां बंगाल, असम और दक्षिण भारत के मतदाता बड़ी संख्या में रहते हैं।

          पुणे-एलटीटी-वलसाड रूट – यहां से सांतरागाछी और खड़गपुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

          दुर्ग-गोंदिया-इतवारी रूट – बिलासपुर जोन की यह लाइन बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए अहम साबित होगी।

          पटना-रक्सौल कॉरिडोर – मालदा, दिनाजपुर, वीरभूम और हल्दिया जैसे चुनावी क्षेत्रों के यात्रियों के लिए यह रूट महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा चयन

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस)...