भीषण गर्मी के बीच राशन दुकानों के समय में बदलाव, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा राशन

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। लगातार बढ़ती गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए सरकारी राशन दुकानों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया है। अब उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा, ताकि लोगों को तेज धूप में राशन लेने के लिए परेशान न होना पड़े।

          government ration

          सरकार द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए राशन दुकानें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेंगी। इस दौरान दुकानदारों को विश्राम का समय मिलेगा और हितग्राहियों को भी भीषण गर्मी में बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दे की अब तक राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होती थीं। इस समयावधि में दोपहर की तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को राशन लेने जाना पड़ता था, जिससे खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी होती थी। नए समय के अनुसार अब हितग्राही सुबह जल्दी या शाम के समय राशन ले सकेंगे, जब मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस फैसले से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूर वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी राशन दुकानदारों को नए समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

          गर्मी से राहत के लिए अहम फैसला

          खाद्य विभाग और जिला प्रशासन ने सभी उचित मूल्य दुकानों को नए समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया है। राज्य में अप्रैल माह से ही तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में राशन दुकानों के समय में बदलाव को आम जनता के हित में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में...

              जनदर्शन में कलेक्टर दुदावत ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन...