धारदार हथियार से पत्नी का काटा गला, फिर सिर लेकर गांव में घूमता रहा पति

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी खून से सना सिर कंधे पर रखकर गांव में घूमता रहा और जोर-जोर से अपना गुनाह कबूल करता रहा।

          यह सनसनीखेज घटना रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली के नवापारा की है। जानकारी के अनुसार, सालिक राम यादव अपनी पत्नी छत बाई और चार बच्चों के साथ पोल्ट्री फार्म में रहता था, जहां वह देखरेख का काम करता था। बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आरोपी ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

          घटना के बाद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह पत्नी का सिर लेकर बस्ती में घूमता रहा। इस खौफनाक मंजर को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही आरोपी चिल्लाने लगा कि उसे जेल भेज दिया जाए, नहीं तो वह किसी को मार देगा। पुलिस ने समझाइश देकर उसे शांत कराया और चौकी ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह पूछताछ और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा चयन

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस)...