कांग्रेस नेता के घर में घुसकर 3 नकाबपोशो ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

      Date:

      जांजगीर- चांपा (AkhandBharatHNKP.Com)। पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

          कांग्रेस नेता

          जानकारी के अनुसार, यह घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। रात करीब साढ़े 12 बजे तीन बदमाश घर में घुसे और परिवार के लोगों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में बड़े बेटे आयुष कश्यप (19) को सिर और सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटे बेटे आशुतोष कश्यप (16) को भी गोली लगी है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने वारदात से पहले माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने घर से नकदी, मोबाइल फोन और एक आईफोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

          मृतक बीएएलएलबी सेकंड ईयर का छात्र था

          मृतक आयुष कश्यप बीएएलएलबी सेकंड ईयर का छात्र था, जबकि उसका छोटा भाई आशुतोष 10वीं कक्षा में पढ़ता है और बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। उनकी बहन प्रेरणा कश्यप भी छुट्टी पर घर आई हुई थी। घटना के समय तीनों भाई-बहन एक ही कमरे में सो रहे थे। बहन प्रेरणा कश्यप ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी तीन युवक घर आए थे और आयुष के बारे में पूछताछ कर रहे थे। वारदात वाली रात भी तीन नकाबपोश युवक आए और पहले आयुष पर गोली चलाई, फिर छोटे भाई को निशाना बनाया।

          रेत कारोबार को लेकर हत्या का आरोप, पुलिस जुटी जांच में

          मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने आरोप लगाया है कि रेत कारोबार की रंजिश में उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि आयुष हाल ही में हाइवा और जेसीबी खरीदकर रेत व्यवसाय में सक्रिय हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप, साइबर सेल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जिलेभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, साथ ही कॉल डिटेल्स के जरिए भी सुराग जुटाए जा रहे हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नल कनेक्शन में टुल्लू पम्प न लगाने महापौर की नागरिकों से अपील

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए...