जंगल में मिला बेबी एलिफेंट का शव, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

      Date:

      रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। रायगढ़ जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में एक महीने से कम उम्र के बेबी एलिफेंट का शव जंगल में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया।

          जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह चिल्कागुड़ा और अंडोडेरा क्षेत्र में हाथियों की ट्रैकिंग कर रहा था। इसी दौरान कक्ष क्रमांक 176 आरएफ में शावक का शव पड़ा मिला। मौके पर एसडीओ, रेंजर सहित वन विभाग की टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में शावक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जिसके चलते सैंपल जांच के लिए बरेली लैब भेजा गया है।

          13 हाथियों का दल कर रहा विचरण 

          बताया जा रहा है कि लैलूंगा रेंज में 13 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें 4 से 5 शावक भी शामिल हैं। मृत शावक भी इसी दल का हिस्सा था। वन विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक तौर पर किसी संक्रमण की आशंका जताई है। फिलहाल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related