तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग टीम पर हमला, रेंजर समेत कर्मचारियों से मारपीट

      Date:

      जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जगदलपुर के संजय मार्केट में तोतों की अवैध बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान रेंजर सहित अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

          जानकारी के अनुसार वन विभाग को संजय मार्केट में नवजात तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी रेंजर अक्षय कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान टीम ने नवजात तोतों की बिक्री होते देख जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की। इसी बीच वहां मौजूद कुछ लोगों और व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने रेंजर अक्षय कश्यप को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। घटना में टीम के अन्य सदस्य भी हमले की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विक्रम मजूमदार और मधुसूदन मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

          पुलिस ने दो लागों को किया गिरफ्तार

          पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि रेंजर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे CG बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं...

              29 अप्रैल को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य...