आईपीएल : रायपुर स्टेडियम में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, टिकट और एंट्री सिस्टम पर जल्द फैसला

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। आईपीएल के आगामी मुकाबलों को लेकर नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम इस बार खास अंदाज में तैयार किया जा रहा है। 10 और 13 मई को होने वाले मैचों से पहले स्टेडियम को सिर्फ क्रिकेट का मैदान ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति का वैश्विक मंच बनाने की तैयारी है।

          आईपीएल

          स्टेडियम के करीब 40 कॉर्पोरेट बॉक्स को छत्तीसगढ़ी थीम पर सजाया जा रहा है। इनमें स्थानीय लोक कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक डिजाइन और मिट्टी के रंगों का उपयोग किया जाएगा, ताकि मैच के दौरान दुनियाभर में होने वाले प्रसारण में प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी नजर आए। इस बीच आरसीबी के अधिकारी रायपुर पहुंच चुके हैं। फ्रेंचाइजी अगले तीन-चार दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टिकट दर, एंट्री सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी देगी।

          डिजिटल होगी पूरी एंट्री प्रक्रिया

          इस बार स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह डिजिटल रखा जाएगा। दर्शकों को ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद मोबाइल पर क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे स्कैन कर ही एंट्री दी जाएगी। इससे फर्जी टिकट और कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। मैच को और रोमांचक बनाने के लिए बाउंड्री साइज को 90 यार्ड से घटाकर 71 से 75 यार्ड कर दिया गया है, जिससे हाई स्कोरिंग मुकाबलों की उम्मीद है। क्यूरेटर शमीम मिर्जा के मुताबिक पिच बल्लेबाजों के अनुकूल तैयार की जा रही है।

          सुरक्षा और व्यवस्थाएं मजबूत

          स्टेडियम में बिना आईडी कार्ड के प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। करीब 60 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस मैदान में ड्रेनेज सिस्टम और अन्य जरूरी सुधार कार्य भी अंतिम चरण में हैं। आयोजकों का उद्देश्य है कि आईपीएल के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              23 जून को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की...

              लोकभवन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल ने किया आत्मीय स्वागत

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार...