बिलासपुर व दुर्ग में ईडी की कार्रवाई, 17 किलो सोना सहित हीरे का हार व भारी मात्रा में नकदी बरामद

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। शराब घोटाले की जांच तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिलासपुर और दुर्ग में एक साथ कार्रवाई की। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर करीब 22 घंटे तक चली जांच के दौरान टीम ने लगभग 17 किलो सोना व हीरों के हार और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। हालांकि इस जब्ती की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

          प्रवर्तन निदेशालय

          जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। जांच एजेंसी ने इस दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाले। विवेक अग्रवाल के मैग्नेटो मॉल स्थित घर को सील कर दिया गया था और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात किए गए थे। साथ ही सदर बाजार स्थित उनके ज्वेलरी शोरूम में भी स्टॉक और लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके अलावा में दुर्ग में अमर इंफ्रा के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के निवास और दफ्तर पर भी छापा मारा गया। यहां उनकी कई कंपनियों से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों और निवेश की जांच की गई। भिलाई में कारोबारी गोविंद मंडल के घर और फैक्ट्री में भी टीम पहुंची, हालांकि उन्होंने इसे गलती से हुई कार्रवाई बताया। जांच एजेंसी के मुताबिक, यह पूरा मामला शराब घोटाले और भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले से संबंधित है। ईडी ने इस कार्रवाई में भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेताओं, उनके करीबी लोगों, ठेकेदारों और शराब कारोबारियों के करीब 17 ठिकानों को निशाने पर लिया है।

          लगातार हो रही छापेमारी

          सूत्रों के अनुसार, फरार विकास अग्रवाल इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जा रहा है और वह पिछले चार वर्षों से फरार है। ईडी को शक है कि उसके वित्तीय लेन-देन और निवेश से जुड़े सुराग उसके भाई विवेक अग्रवाल के कारोबार में छिपे हो सकते हैं। इसी कड़ी को जोडऩे के लिए एजेंसी लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं चतुर्भुज राठी को क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय नेता और बड़े कारोबारी के रूप में जाना जाता है। उनकी कंपनियां सड़क, पुल निर्माण और खनन जैसे क्षेत्रों में काम करती हैं। पहले भी उनके ठिकानों पर आयकर विभाग कार्रवाई कर चुका है।

          बिल्डर चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ईडी का छापा, वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              श्रमिकों के बिना विकास अधूरा : मंत्री लखनलाल देवांगन

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर...

              ऐसा माहौल बने कि महिलाएं बेझिझक अपनी बात रख सकें : विजया रहाटकर

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)।  राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर...