गूगल बॉय रुद्र को लोक भवन में मिला सम्मान, राज्यपाल ने की सराहना

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के 6 वर्षीय बालक रुद्र शर्मा को उसकी अद्भुत स्मरण शक्ति के लिए लोक भवन में सम्मानित किया गया। गूगल बॉय के नाम से चर्चित रुद्र ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।

          राज्यपाल रमेन डेका

          मुलाकात के दौरान रुद्र ने सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवालों के सटीक जवाब देकर अपनी विशेष क्षमता का परिचय दिया। कक्षा पहली में पढ़ने वाले रुद्र को यूपीएससी और पीएससी स्तर के प्रश्नों के उत्तर भी याद हैं। राज्यपाल ने रुद्र से छत्तीसगढ़ के गठन, राज्य की विशेषताओं और भारतीय संविधान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उसने बिना झिझक सही उत्तर दिया। रुद्र की तेज स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर राज्यपाल ने उसकी सराहना की और लोक भवन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रुद्र की माता पायल शर्मा और उनके नाना विनोद शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने रुद्र की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के 3 जवान घायल

              जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए...