अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ “एक प्रयास बेहतर कल के लिये”

      Date:

          रायगढ़।(AkhandBharatHNKP.Com) अंचल के ग्रामीण विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने के उद्देश्य से अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा अभियान “एक प्रयास बेहतर कल के लिये” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम केवल एक कोचिंग सेंटर नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त मिशन बन चुका है। यहाँ अनुभवी शिक्षकों द्वारा अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों के सरल अध्यापन के साथ-साथ करियर काउंसलिंग के जरिए छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जाएगा।

          पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी  के ‘प्रयास’ से खिल रही अंचल की प्रतिभाएं

           अघोर गुरुपीठ

          जहाँ अध्यात्म का अर्थ लोक-कल्याण हो और सेवा का मार्ग शिक्षा से होकर गुजरता हो, वहीं से एक बेहतर कल की शुरुआत होती है। अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा में इन दिनों कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिल रहा है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के दिव्य मार्गदर्शन में ‘निःशुल्क शिक्षा अभियान’ अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा की स्थापना के मूल में ही “जनसेवा ही शिव सेवा” का मंत्र छिपा है। पूज्य बाबा जी के निर्देशन में ट्रस्ट ने यह सिद्ध किया है कि अध्यात्म केवल मंदिर या साधना तक सीमित नहीं है, बल्कि साधनविहीन बच्चों के हाथ में कलम थमाना और बीमारों को चिकित्सा उपलब्ध कराना ही सच्ची साधना है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में शुरू हुई “एक प्रयास बेहतर कल के लिये” कोचिंग इसी आध्यात्मिक चेतना का प्रतिफल है।

          भक्तिमय और ऊर्जावान शुभारंभ

          aghore gurupeeth banora. 1

          कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर छात्रा  भावना, ऋतु एवं अर्पिता ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं साधना, उर्मिला एवं सुनंदा द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से पूरा वातावरण श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

          अनुभवी शिक्षकों ने दिया सफलता का मंत्र

          सेवा निवृत व्याख्याता रामगोपाल शुक्ला ने  सरस्वती वंदना के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को ‘कल का राष्ट्रनिर्माता’ बताया। अपने 35 वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने  कहा— “मैंने तो शंखनाद कर दिया है, अब जागृत होने की बारी आपकी है।  बी.एल. गुप्ता ने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क के महत्व को समझाया और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ योग, व्यायाम और खेलकूद को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। ), शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय रायगढ़ के प्राचार्य कामतानाथ तिवारी ने  कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने शिक्षकों का परिचय कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाने और समय के सदुपयोग का मंत्र देते हुए संकल्प दिलाया— “पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सफलता की नई कहानी गढ़ेंगे। अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर बनोरा के  प्राचार्य जितेंद्र गुप्ता ने  अनुशासन और निरंतरता को सफलता की कुंजी बताया और विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन का कड़ाई से पालन करने को प्रेरित किया।

          20 से अधिक गाँव के छात्र-छात्राएँ लाभान्वित

          ग्राम बनोरा,वेलेरिया,कोसमपाली, कुकुरदा, भोजपल्ली, साल्हेओना, डूमरमुड़ा, छुईपाली, जामगाँव, लोइंग,जुड़ा, सियारपाली, खैरपाली सहित 20 से अधिक ग्रामों के छात्र-छात्राएँ इस निःशुल्क अभियान से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त कोतरलिया, महापल्ली, जामगाँव आदि आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं हेतु विशेष मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

          ज्ञान के सारथी: निःशुल्क सेवाएं दे रहे हैं अंचल के ये दिग्गज शिक्षक

          “एक प्रयास बेहतर कल के लिये” अभियान की सबसे बड़ी शक्ति यहाँ के 21 अनुभवी शिक्षकों की टीम है। ये विशेषज्ञ शिक्षक बिना किसी मानदेय के अपनी सेवाएँ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु दे रहे हैं:

           रसायन विज्ञान (Chemistry)

          सुश्री कृष्णा इजारदार: व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. तेतला (25 वर्षों का अनुभव)

          श्री तन्मय बनर्जी: विषय विशेषज्ञ (12 वर्षों का अनुभव)

          श्रीमती रजनी पटेल: व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. झलमला (15 वर्षों का अनुभव)

          भौतिक विज्ञान (Physics)

          श्री प्रकाश सिंह: प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला कुंभी बहाल (25 वर्षों का अनुभव)

          श्रीमती अर्चना सिंह: व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. झलमला (10 वर्षों का अनुभव)

           गणित (Mathematics)

          श्री यशवंत थवाईत: व्याख्याता, सरदार वल्लभभाई पटेल वि. रायगढ़ (25 वर्षों का अनुभव)

          श्री ओंकार साहू: शिक्षक, शा. माध्यमिक शाला टमटोरा (25 वर्षों का अनुभव)

          श्री बी.एल. गुप्ता: व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. लोईंग (22 वर्षों का अनुभव)

          श्री गोपाल कृष्ण त्रिपाठी: व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. बरलिया (20 वर्षों का अनुभव)

          श्री हेम सागर सेठ: व्याख्याता, अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर बनोरा (17 वर्षों का अनुभव)

          श्रीमती रेणु शर्मा: व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. गुडेली (16 वर्षों का अनुभव)

           जीव विज्ञान (Biology)

          श्री नरेंद्र देवांगन: व्याख्याता, शा. हाई स्कूल मिडमिडा (25 वर्षों का नीट कोचिंग अनुभव)

          श्री कामतानाथ तिवारी: प्राचार्य, शा. प्रयास आवासीय वि. रायगढ़ (15 वर्षों का अनुभव)

          श्री श्रीकांत: व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. जामगांव (15 वर्षों का अनुभव)

          श्रीमती तनुजा यादव: व्याख्याता, सेजेस (हिंदी माध्यम) कोड़ा तराई (12 वर्षों का अनुभव)

          श्रीमती हेम कांति गुप्ता: व्याख्याता, सेजेस (अंग्रेजी माध्यम) पुसौर (3 वर्षों का अनुभव)

           अंग्रेजी (English)

          श्री रामगोपाल शुक्ला: सेवानिवृत्त व्याख्याता (35 वर्षों का अनुभव)

          श्री एल.एन. भंडारी: व्याख्याता, अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर बनोरा (35 वर्षों का अनुभव)

          श्री अंजन कुमार प्रधान: व्याख्याता, शा. हाई स्कूल बिजना (14 वर्षों का अनुभव)

           विशेष शैक्षणिक सहयोगी

          श्री जितेंद्र गुप्ता: प्राचार्य, अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर बनोरा (18 वर्षों से कार्यरत )

          श्री रमेश साहू: शिक्षक, शा. माध्यमिक शाला भगोड़ा (17 वर्षों से कार्यरत)

          विशेषता: इस टीम में कई ऐसे शिक्षक शामिल हैं जिन्हें 25 से 35 वर्षों का गहन शैक्षणिक अनुभव है, जो विद्यार्थियों को न केवल पाठ्यक्रम बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं (NEET/JEE) के गुर भी सिखा रहे हैं।

          अघोर आश्रम डभरा के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब; 5,676 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related