जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          जनदर्शन

          जनदर्शन के दौरान अवैध कब्जा रोकने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त भुगतान में अनियमितता, मनरेगा मजदूरी भुगतान, ट्राई सायकिल मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, नकल उपलब्ध कराने, महतारी वंदन योजना, वृद्धा पेंशन, पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने, अतिक्रमण हटाने, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा जांच, सीमांकन तथा मानदेय भुगतान संबंधी कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव तथा डिप्टी कलेक्टर टी आर भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने सुनीं 96 आवेदकों की समस्याएं, आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देेश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कैबिनेट मंत्री का था दर्जा

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री...