अपना घर सेवा आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 35 मरीजों की जांच व उपचार

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों के उपचार एवं परामर्श के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

          गत दिवस आयोजित शिविर में अपना घर सेवा आश्रम में रह रहे 35 मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। गंभीर स्थिति वाले मरीजों की जांच के बाद उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, समय पर उपचार की आवश्यकता एवं व्यसन तथा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के उपायों की जानकारी भी दी गई। शिविर का संचालन साइकेट्रिक नर्स एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर तृप्ति ब्राम्हणी द्वारा किया गया। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिंदे तथा कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों का सहयोग रहा।

          चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील

          मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह सामान्य हैं और समय पर पहचान व उपचार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय आवश्यकता पडऩे पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कैबिनेट मंत्री का था दर्जा

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री...