छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कैबिनेट मंत्री का था दर्जा

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का मंगलवार को हृदयाघात (कार्डियक अरेस्ट) से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई है। रूपनारायण सिन्हा को साय सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।

          जानकारी के अनुसार, वे बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्हें कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रूपनारायण सिन्हा लंबे समय से भाजपा संगठन और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे तथा योग एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related