विकास कार्यों के लिए आबंटित की गई राशि का दुरुपयोग करने वालों पर होगी एफआईआर : कलेक्टर दुदावत

      Date:

      • समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश, अधूरे स्कूल भवन जल्द पूरे करने और राशन-पेंशन व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय राशि के दुरुपयोग पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। समय-सीमा (टीएल) बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि गांवों के विकास कार्यों के लिए जारी सरकारी धन का गबन अथवा अन्य कार्यों में उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

          कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी ग्राम पंचायत में सरपंच, सचिव अथवा संबंधित ठेकेदार द्वारा शासकीय राशि का दुरुपयोग पाया जाता है तो तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी धन के उपयोग में लापरवाही या अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नए शिक्षा सत्र से पूर्व अधूरे स्कूल भवनों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), आरईएस और अन्य निर्माण एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने को कहा। स्वामी आत्मानंद विद्यालय भवन निर्माण में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को नए शिक्षण सत्र से पहले विद्यार्थियों को गणवेश और पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और आंगनबाड़ी भवन निर्माण के दौरान पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार बोर की व्यवस्था स्टीमेट में शामिल करने को कहा। बैठक में वन विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          समय पर किया जाए चावल वितरण

          खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिया कि 30 जून तक सभी राशन दुकानों में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा 1 से 10 जुलाई के बीच राशनकार्डधारियों को समय पर चावल वितरण किया जाए। बैठक में वृद्धा और विधवा पेंशन से वंचित पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर सूची तैयार करने और उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला पंचायत और नगरीय निकायों को पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर पेंशन योजना से जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया।

          खाद- बीज भंडारण के धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

          मानसून पूर्व खाद-बीज भंडारण और वितरण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कृषि तथा सहकारिता विभाग को किसानों से समन्वय स्थापित कर वितरण व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, कौशल विकास, पीएम इंटर्नशिप, मातृत्व वंदन योजना तथा अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा कर अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने को कहा गया। कलेक्टर ने बैठक में पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानवाधिकार, कलेक्टर जनदर्शन और सुशासन तिहार से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण और आवेदकों को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

          जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              तेंदूपत्ता अग्निकांड पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बीजापुर डीएफओ हटाए गए

              बीजापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य सरकार ने...