मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह में सात फेरे लेंगे बेमेतरा विधायक

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी सात फेरे लेते नजर आएंगे। विधायक दीपेश साहू 31 मई को बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तरुणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।

          विधायक दीपेश साहू

          मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित इस समारोह में विधायक दीपेश साहू अन्य 23 जोड़ों के साथ सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। विधायक का यह निर्णय सादगीपूर्ण विवाह की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है और क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। जिला प्रशासन सामूहिक विवाह कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related