ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भव्य हसदेव आरती संपन्न, नदी संरक्षण का लिया संकल्प

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा सर्वमंगला मंदिर घाट में भव्य हसदेव आरती का आयोजन किया गया। हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को समर्पित इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता कर नदी संरक्षण का संकल्प लिया।

          नमामि हसदेव सेवा समिति

          कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां हसदेव और मां सर्वमंगला के पूजन-अर्चन से हुआ। दीपों की रोशनी और भक्ति संगीत के बीच आयोजित सामूहिक आरती से घाट का वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित लोगों ने हसदेव नदी को स्वच्छ, अविरल और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने का संकल्प दोहराया। मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित वनवासी कल्याण आश्रम छत्तीसगढ़ के प्रांत उपाध्यक्ष महेश गुप्ता ने समिति के नदी संरक्षण एवं जनजागरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हसदेव नदी कोरबा की जीवनरेखा है और इसके संरक्षण के लिए समाज की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए समिति के प्रयासों को प्रेरणादायी बताया। विशिष्ट अतिथि एवं अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने कहा कि हसदेव आरती धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण जागरूकता का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ने पर बल दिया।

          नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य

          वक्ताओं ने कहा कि समिति द्वारा नदी संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जनजागरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनसहभागिता को बढ़ावा देने और लोगों में नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक पूर्णिमा पर हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने हसदेव नदी को स्वच्छ एवं संरक्षित बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related