28 से 30 जून तक जिले में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, कलेक्टर ने तैयारियों के दिए निर्देश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में 28 से 30 जून तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की। इस दौरान उन्होंने अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग से अभियान की तैयारियों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मैदानी स्तर पर कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने तथा सभी संबंधित अमले को आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के अधिकारियों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों तक पहुंच बनाकर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा संबंधित विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों को भी अभियान में पूर्ण सहयोग देने कहा गया। बैठक में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

          1.72 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

          मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि अभियान के तहत 28 जून को जिले के विभिन्न बूथों पर लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के उन बच्चों को दवा पिलाएंगे, जो पहले दिन छूट जाएंगे। जिले में कुल 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1578 बूथ बनाए गए हैं, जहां लगभग 3840 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त 53 ट्रांजिट टीम, 11 मेला स्थल टीम और 27 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।

          समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के जल्द निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              SBI में 1500 पदों पर भर्ती, सैलरी 85 हजार तक

              नई दिल्ली (एजेंसी)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में...